इंदौर न्यूज़ : मप्र में किसान कर्ज माफी योजना की खाका जल्द स्पष्ट होगा
कांग्रेस के अहम चुनावी वादे से जुड़ी किसान कर्ज माफी योजना को लेकर भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का विस्तृत खाका जल्द स्पष्ट किया जायेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Jan 2019 8:20 PM GMT Last Updated On: 3 Jan 2019 8:20 PM GMT
इंदौर न्यूज़. कांग्रेस के अहम चुनावी वादे से जुड़ी किसान कर्ज माफी योजना को लेकर भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का विस्तृत खाका जल्द स्पष्ट किया जायेगा।
यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भोपाल में पांच जनवरी को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक के बाद किसान कर्ज माफी योजना का पूरा स्वरूप स्पष्ट हो जायेगा। भाजपा नेता किसानों का कर्ज माफ करने के कांग्रेस के चुनावी वादे को छलावा बताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि कमलनाथ सरकार सूबे के सभी अन्नदाताओं को रिण माफी योजना का लाभ नहीं देगी।
कृषि मंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किये जाने पर भाजपा के माथे पर शिकन तक नहीं आती। लेकिन हम जब किसानों का कर्ज माफ करने का वादा निभाने जा रहे हैं, तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है और वह गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजना के दायरे में आने वाले सभी किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा।
यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश पर लगातार 15 वर्ष शासन करने वाली भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों की गलत नीतियों के कारण ही किसान कर्ज के बोझ तले दबे थे और उन्हें आत्महत्या के लिये मजबूर होना पड़ रहा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Farmer Loan Farmer Debt Waiver CM Kamal Nath Farmers Debt Waiver Madhya Pradesh News Indore News Today Indore News Breaking Indore News Hindi Haribhumi Indore News Indore News Madhya Pradesh मध्य प्रदेश किसान लोन किसान कर्ज माफ सीएम कमलनाथ किसान कर्ज माफ वादा मध्य प्रदेश न्यूज इंदौर न्यूज टूडे इंदौर
Next Story