Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश: संत भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

मध्य प्रदेश के संत भय्यूजी महाराज ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि संत भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर ही खुद को गोली मारी।

मध्य प्रदेश: संत भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत
X

मध्य प्रदेश के संत भय्यूजी महाराज ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि संत भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर ही खुद को गोली मारी।

बता दें कि आज संत भय्यूजी महाराज ने खुद से ही सिर में गोली मार ली थी इसके बाद संत भय्यूजी महाराज को गंभीर हालत में इंदौर के एक निजी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इदौर पुलिस ने बताया था कि संत भय्यूजी महाराज ने खुद से ही अपने सिर में गोली मारी है, नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्होंने आगे कहा कि उनकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भय्यूजी महाराज को राजनीतिक रूप से ताकतवर संतों में गिना जाता है। भय्यूजी महाराज का असली नाम उदयसिंह देशमुख है और उनके पिता महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story