पति ने मां को दिया गैस सिलेंडर,तो पत्नी ने गुस्से में छोड़ा घर
चूल्हे पर मां को खाना बनाते देख बेटे ने मां को घर का गैस सिलेंडर उठाकर दे दिया। जिससे खफा पत्नी ने गुस्से में आकर घर छोड़ दिया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी महिला थाने तक पहुंच गई।

भोपाल। चूल्हे पर मां को खाना बनाते देख बेटे ने मां को घर का गैस सिलेंडर उठाकर दे दिया। जिससे खफा पत्नी ने गुस्से में आकर घर छोड़ दिया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी महिला थाने तक पहुंच गई। दरअसल पति ने पत्नी को बिना बताए सिलेंडर दिया था, जिसकी वजह से वह नाराज हुई हैै। महिला थाने में जब दोनों की काउंसलिंग की गई तो पति ने कहा कि अगर पत्नी को सिलेंडर देने पर ऐतराज हैै तो वह घर के लिए नया सिलेंडर खरीद लेगा। जिसको लेकर पत्नी भी मान गई है।
जहांगीराबाद निवासी सोहन (परिवर्तित नाम) कारपेंटर है। वह पत्नी रेखा (परिवर्तित नाम) के साथ रहता है। इधर सोहन की मां अलग घर में रहती है। कुछ दिन पहले सोहन ने मां को चूल्हे पर खाना बनाने में हो रही परेशानी को देखते हुए अपना घर का गैैस सिलेंडर दे दिया था। जिसके बाद उसकी पत्नी भड़क गई, दरअसल पत्नी का कहना था कि मेरे से बिना पूछे सिलेंडर क्यों दिया हैै। मामला जब महिला थाने पहुंचा तो दोनों की काउंसलिंग कराई गई। रेखा का कहना है कि उसे बिना बताए पति ने मां को गैस सिलेंडर दिया है। जिसके बाद से उसे इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। उसे गैस सिलेंडर देने से कोई दिक्कत नहीं हैं, लेकिन पति ने बिना पूछे ही मां को गैस सिलेंडर दे दिया था।
इंडक्शन पर खाना बनाने में आई दिक्कत
रेखा ने बताया की इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाने से उसे दिक्कत होती थी। पति से बोलने पर वो उसे नज़र अंदाज करता था, जिसकी वजह से वह घर छोड़ने पर मजबूर हुई। वहीं पति का कहना हैै कि हम मां से अलग रहते हैं। मां को दिक्कत में देख उसने रेखा से बिना पूछे घर का गैस सिलेंडर दे दिया था। जिसकी वजह से उसके घर में क्लेश हो गया।
पति बोला घर आ जाओ, दिला दूंगा नया सिलेंडर
सोहन और रेखा की जब काउंसलिंग की गई तो पति ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि रेखा एक बार घर वापस आ जाए, मैैं उसे नया सिलेंडर दिला दूंगा। इधर काउंसलर का कहना हैै कि हमने दोनों को समझाइश दी हैै, जिसके बाद दोनों का विवाद लगभग खत्म हो गया हैै।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App