MP हनीट्रैप कांड : मोनिका ने खोले कई राज, पुलिस बना सकती है सरकार गवाह Watch Video
मध्यप्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा देने वाले हनीट्रैप कांड मामले में पुलिस की गिरफ्त में 19 वर्षीय छात्रा मोनिका यादव को अब पुलिस सरकारी गवाह बना सकती है।

मध्यप्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा देने वाले हनीट्रैप कांड मामले में पुलिस की गिरफ्त में 19 वर्षीय छात्रा मोनिका यादव को अब पुलिस सरकारी गवाह बना सकती है। मोनिका ने एसआईटी के सामने ब्लैकमेलिंग गैंग से जुड़े कई राज खोले हैं, यही नहीं छात्रा के पिता की शिकायत पर मामले की मुख्य आरोपी आरती दयाल पर मानव तस्करी का भी मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में अगर मोनिका को जमानत मिलती है तो उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रोटेक्शन भी दी जा सकती है।
गौरतलब है सोमवार को इंदौर पुलिस मोनिका को लेकर भोपाल बाइपास स्थित सागर लैंडमार्क सोसाइटी पहुंची थी, जहां प्लैट नंबर 112 में मोनिका किराए पर रहती थी। यहां पहुंचने पर मोनिका रो पड़ी, वहीं मीडिया को देखकर पुलिस ने फ्लैट का ताला नहीं खोला और मोनिका को वापस लेकर चली गई। पुलिस के मुताबिक, मोनिका पिछले 4 महीने से इस फ्लैट में रह रही थी, मोनिका को आरती दयाल ने रूम पार्टनर बनाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App