मध्यप्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, पिछले 24 घंटों में 8 की मौत, इन 17 जिलों में अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। नदी, नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ की वजह से पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में 8 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सिवनी जिले में तीन लोग बह गए । जबकि सतना में छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। नदी, नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। भारी बारिश से किसानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं।
इस बीच मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी प्रदेश में भारी बारिश की संभवना बनी हुई है। बारिश को लेकर 17 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश के मोरैना, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, उज्जैनिया में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बीती रात से हो रही बारिश के कारण बेतवा नदी फिर उफान पर आ गई है। जिसके कारण रायसेन-सांची मार्ग बंद हो गया है। वही नीमच में तेज पानी में एक बाइक सवार बह गया। हालांकि समय रहते गांव वालों ने युवक को बचा लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App