हबीबगंज रेलवे अंडर ब्रिज मरम्मत का कार्य हुआ पूरा, अब नहीं होगी यातायात में समस्या
भोपाल मंडल के हबीबगंज-मिसरोद स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 829/12.16 पर स्थित हबीबगंज रेलवे अंडर ब्रिज पर मरम्मत (अनुरक्षण) कार्य पूरा हो गया है। इसके चलते इस फाटक को बुधवार से खोल दिया जाएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि ,भोपालCreated On: 23 Jan 2019 2:55 PM GMT
भोपाल। भोपाल मंडल के हबीबगंज-मिसरोद स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 829/12.16 पर स्थित हबीबगंज रेलवे अंडर ब्रिज पर मरम्मत (अनुरक्षण) कार्य पूरा हो गया है। इसके चलते इस फाटक को बुधवार से खोल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य के चलते 10 से 22 जनवरी तक के लिए अंडर ब्रिज से यातायात बंद कर दिया गया था।
पहले की तरह निकल सकेंगे वाहन चालक
हबीबगंज अंडर ब्रिज का काम पूरा होने के बाद बुधवार से फाटक को खोल दिया जाएगा। इसके चलते अब वाहन चालक पहले की तरह अंडर ब्रिज से निकल सकेंगे।
आधा घंटे तक बावाडियां फाटक पर खड़ी रही ट्रेन
हबीबगंज अंडर ब्रिज के बंद होने से बावड़ियाकलां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक अधिक के कारण मंगलवार को करीब 30 मिनट तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रही। जानकारी के अनुसार ट्रेन के आने के समय जैसे ही गेटमैन ने गेट बंद करने सिग्नल देकर फाटक बंद करने लगा। लेकिन वाहन चालक रुक ही नहीं रहे थे। इसके चलते ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा,करीब 30 मिनट पर गेटमैन फाटक लगा सका। जिसके बाद ट्रेन को निकाला गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story