BJP विधायक पन्नालालः महिलाएं ऐसे बच्चे पैदा ना करें जो संस्कारी ना हो
मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने महिलाओं को ऐसे बच्चे पैदा ना करने की नसीहत दे डाली जो संस्कारी ना हो। और आगे चलकर भ्रष्टाचार में लिप्त ना हों।

सत्ता का नशा किस कदर बीजेपी नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है इसका एक और उदाहरण देखने को मिला। अपने विवादित बयानों से हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के गुना जिले से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने महिलाओं को सुसंस्कृत बच्चे पैदा करने की नसीहत दी है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि महिलाएं सुसंस्कृत बच्चे पैदा करें क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में गलत नीतियां बनाने वाले नेता पैदा हुए हैं जिन्हें किसी न किसी महिला ने ही पैदा किया था।
Congress came up with slogan of 'Gharibi Hatao' but instead wiped out the poor.There are women who give birth to such leaders. Women should rather remain infertile than produce kids who are not 'sanskari' & who deform society: Guna BJP MLA Pannalal Shakya (13.6.18) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/6qhfV8LOyM
— ANI (@ANI) June 14, 2018
यही नहीं विधायक पन्नालाल ने तो महिलाओं को नसीहत देते हुए यहां तक कह दिया कि वह कतई ऐसे बच्चे पैदा ना करे जो दुर्गुणों का संचार करने वाले हो।
विधायक पन्नालाल ने कांग्रेस पर गरीबों के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया। पन्नालाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सत्ता पर यह कह कर आई थी कि वह देश से पूरी तरह से गरीबी को मिटा देगी। लेकिन कांग्रेस ने तो देश से गरीबों का ही सफाया कर दिया।
आपको बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी विधायक पन्नालाल ने कोई विवादित बयान दिया हों। इससे पहल भी वह कई बार अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के देश से बाहर इटली में शादी करने को लेकर भी पन्नालाल ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने उस समय कप्तान विराट कोहली की देशभक्ति पर ही सवाल उठा दिए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App