मध्यप्रदेश में एक और शर्मनाक वारदात, नौकरी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप
मंडला की रहने वाली 21 वर्षीय आदिवासी युवती काम की तलाश में सागर से भोपाल आई थी। उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर दरिंदे कर्मचारियों ने उससे गैंगरेप किया।

भोपाल के आईएसबीटी स्थित राजहंस रिजेंट होटल के दो दरिंदे कर्मचारियों ने राजधानी को फिर कलंकित कर दिया। मंडला की रहने वाली 21 वर्षीय आदिवासी युवती काम की तलाश में सागर से भोपाल आई थी। उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर दरिंदे कर्मचारियों ने उससे गैंगरेप किया।
बुधवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच शाहपुरा थाने की एफआरवी ने युवती को दाना-पानी रेस्टॉरेंट के पास से बरामद कर लिया। बाद में उसे गोविंदपुरा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों दरिंदों का गिरफ्तार करके उनका जुलूस निकाला। गोविंदपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने युवती के परिचित शैलेष को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: भोपाल जाने वाले जेट एयरवेज के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, उड़ान रद्द
एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान मूलत: ललितपुर निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र उर्फ मोनू पिता रमेश शर्मा और बीना निवासी 21 वर्षीय राहुल पिता राजकुमार ठाकुर के रूप में बताई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App