मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी का निधन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का निधन हो गया। 84 साल की आयु में बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं।

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का निधन हो गया। 84 साल की आयु में बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं। उनके पुत्र एवं मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। बता दें कि उनके पति अर्जुन सिंह का निधन चार मार्च 2011 को दिल्ली में हुआ था। मां के निधन की सूचना के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष और अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
अजय सिंह जी की माताजी श्रीमती सरोज कुमारी जी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अजय सिंह जी समेत सभी परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 15, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App