कर्ज माफी को लेकर शिवराज सिंह ने कसा तंज, कहा - अब तक तो 24 सीएम बदल जाने चाहिए थे
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने कर्ज माफी को लेकर कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने था कि सरकार बनने के दस दिन के भीतर कर्ज माफ कर देंगे।

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने कर्ज माफी को लेकर कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने था कि सरकार बनने के दस दिन के भीतर कर्ज माफ कर देंगे। अगर कर्ज माफ नहीं किया तो 11 वें दिन सीएम बदल देंगे। इस तरह महीने में तीन और अब तक आठ महीने में 24 मुख्यमंत्री बदलने चाहिए थे। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत खराब है। सरकार ने किसानों को डिफाल्टर बना दिया है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी तो अध्यक्ष नहीं रहे। लेकिन मैं अंतरिम अध्यक्ष से मांग करता हूं कि वे किसानों का कर्ज माफ करें और वादा निभाएं।
सोनिया जी, आपके सुपुत्र व तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने कहा था कि प्रदेश में सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज़ माफ करेंगे!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 28, 2019
आज किसान 14% ब्याज़ दे रहा है, खाद-बीज नगद खरीदना पड़ रहा है। अब मेरी आपसे मांग है कि जो वचन राहुल जी ने दिया, उसे आप पूरा करें! pic.twitter.com/Zal4UnqJ5t
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App