Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर किया पलटवार, कहा - वे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि वे सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। उनके बयान को मैं गंभीरता से नहीं लेता और देश भी उनकी सच्चाई जानता है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर किया पलटवार, कहा - वे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं
X
Former CM Shivraj Singh comments on Digvijay Singh

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि वे सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। उनके बयान को मैं गंभीरता से नहीं लेता और देश भी उनकी सच्चाई जानता है। शिवराज सिंह ने कहा कि उनकी खुद की मानसिकता पाकिस्तान के साथ खड़े रहने की है। उनके नेता राहुल गांधी ने भी अनुच्छेद 370 के मामले में ऐसा बयान दिया कि उसका उपयोग पाकिस्तान ने किया। ऐसे नेता की बात का क्या जवाब देना।

शिवराज सिंह ने कहा कि वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी विश्वसनीयता बची नहीं है। मैं उनके बयान को इसलिए गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि सारा देश संघ और भाजपा की देशभक्ति से परिचित है, हमें दिग्विजय जी के प्रमाण की ज़रूरत नहीं है।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने - रविवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और बजरंग दल के लोग आईएसआई से पैसे लेते हैं। इस पर ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों से अधिक गैर मुस्लिम पाकिस्तान के आईएसआई के लिए काम करते हैं। इसे समझना चाहिए।

दिग्विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा बजरंग दल - बजरंग दल ने कहा है कि वह दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में शिकायत करेगा। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि उनके खिलाफ हम एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने कांग्रेस से मांग किया कि वह दिग्विजय सिंह को पार्टी से बाहर करें नहीं तो कांग्रेस भारत से बाहर हो जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story