शिवराज सिंह चौहान CM हाउस खाली करने के बाद यहां रहेंगे, पत्नी संग लिया घर का जायजा
सत्ता से बाहर होने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के जल्द ही दूसरे घर में शिफ्ट हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवराज जल्द ही श्यामला हिल्स वाला खाली करने वाले हैं, जहां पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ रहेंगे।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) सत्ता में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुना है।
वहीं सत्ता से बाहर होने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के जल्द ही दूसरे घर में शिफ्ट हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवराज जल्द ही श्यामला हिल्स वाला खाली करने वाले हैं, जहां पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ रहेंगे।
शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने शुक्रवार को भोपाल के लिंक रोड स्थित 74 बंगला का जायजा लिया। अब इसके बाद यह अटकले लगाई जा रही है कि वे लिंक रोड स्थित बंगले में रहेंगे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर / पुलवामा मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भोपाल में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को दो सरकारी बंगले मिले हुए थे। उनका पहला बंगला भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस है, और दूसरा लिंक रोड स्थित 74 बंगले है।
शिवराज सिंह चौहान बीते 13 सालों से बतौर मुख्यमंत्री श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस रहे हैं। अब माना जा रहा है कि दूसरे बंगले लिंक रोड स्थित 74 बंगला में रहेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- shivraj singh chouhan Former cm shivraj singh chouhan house CM House madhya pardesh bjp assembly election shivraj singh chouhan New house 74 bungalows located on Link Road Kamal Nath madhya pardesh cm Kamal Nath Congress BJP शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस घर शिवराज सिंह चौहान का नया बंगला लिंक रोड स्थित 74 बंगला सीएम कमलनाथ कांग्रेस बी