बाढ़ पीड़ितों को एक महीने का वेतन देंगे शिवराज सिंह, कहा - प्रदेश में अतिव्रष्टि से हाहाकार, मुख्यमंत्री जी पीड़ित क्षेत्रों में जाएं Watch Video
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने अपने एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अतिव्रष्टि के कारण प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। लोग परेशान हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

रायपुर। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने अपने एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अतिव्रष्टि के कारण प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। लोग परेशान हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं। शिवराज सिंह ने कहा की ऐसे मामले में प्रशासन को पूर्व तैयारी करनी चाहिए थी। लेकिन यहां यह हाल है कि एसडीएम कलेक्टर पर आरोप लगा रहा है और कलेक्टर एसडीएम पर आरोप लगा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
मंदसौर ज़िले में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है, लोग फँसे हुए हैं, कुछ का तो सर्वस्व नष्ट हुआ है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 15, 2019
मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ से आग्रह करता हूँ कि अब सरकार को बाहर निकल कर पीड़ित क्षेत्रों में जाना चाहिए। व्यापक पैमाने पर राहत और बचाव कार्य करने की आवश्यकता है। pic.twitter.com/IWHvwCPWx3
शिवराज सिंह ने कहा कि किसान तबाह और बर्बाद हो गया है, उस पर चौतरफा मार पड़ी है। सरकार ने कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया, किसान डिफाल्टर हो गया, जिसके कारण बीज और खाद के लिए ऋण नहीं मिला। जैसे-तैसे कर्ज़ा लेकर बुआई की तो अतिवृष्टि में फसल बर्बाद हो गई। ऐसे में किसान की मदद बहुत ज़रूरी है।
उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ से आग्रह करता हूँ कि अब सरकार को बाहर निकल कर पीड़ित क्षेत्रों में जाना चाहिए। व्यापक पैमाने पर राहत और बचाव कार्य करने की आवश्यकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App