पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पत्नी तारा जोशी का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की धर्मपत्नी और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की माता जी तारा देवी जोशी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की धर्मपत्नी और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की माता जी तारा देवी जोशी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में कई दिनों से उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने भी उनके स्वस्थ्य होने की उम्मीद छोड़ दी थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कैलाश जोशी की धर्मपत्नी तारा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वो एक सौम्य स्वभाव की सुलझी हुई और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 20, 2019
शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ..
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करें ।
तारा देवी जोशी का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे तक बी.30ए 74 बंगला स्थित आवास पर दर्शनार्थ के लिए रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार इसके बाद परिवार के सभी सदस्य गृह ग्राम हाटपिपल्या में ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App