वन मंत्री उमर सिंघार के बिगड़े बोल, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, सिंघार के खिलाफ भी कथित ऑडियो वायरल
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अंदर बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन मंत्री उमर सिंघार ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ब्लैकमेलर हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अंदर बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन मंत्री उमर सिंघार ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह ब्लैकमेलर हैं। सभी अवैध धंधे दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे रेत उत्खनन का मामला हो या अवैध शराब का मामला हो, दिग्विजय सिंह सभी में लिप्त हैं। बता दें कि इसके पहले भी वन मंत्री सिंघार ने दिग्विजय सिंह को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पर्दे के पीछे से सराकार दिग्विजय सिंह ही चला रहे हैं। इस बयान के बाद एमपी की सियासत गरमा गई है। इस बीच मंत्री सिंघार के खिलाफ भी कथित ऑडियो वायरल हुआ है।
शिवराज ने साधा निशाना - शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। शिवराज सिंह ने कहा कि पर्दे के पीछे से सरकार नहीं चलनी चाहिए। सामने से चलनी चाहिए, पारदर्शी तरीके से चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अफसरों के लिए बड़ी अजीबोगरीब और असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है कि वे किसकी सुनें, किसकी नहीं, किसकी मानें, किसकी नहीं, इसलिए कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट कर इस संकट को समाप्त करना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App