पानी का कोहराम: हरदा जेल में भरा बाढ़ का पानी, 229 कैदियों की जान अधर में, दो जेल बैरकों कराया गया खाली
पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मध्यप्रदेश में कोहराम मच गया है। वहीं हरदा जिले में बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। सुकनी नदी का पानी इंदौर-हरदा रोड पर बने जिला जेल में भर गया है।

पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोहराम मच गया है। वहीं हरदा जिले में बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। सुकनी नदी का पानी इंदौर-हरदा रोड पर बने जिला जेल में भर गया है। जेल की दो बैरकों को छोड़कर पूरे जेल में 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। जिसके बाद NDRF की टीम मौके पर पहुंच कर कैदियों को दूसरी बैरक में शिफ्ट किया।
बता दें हरदा में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते सुकनी नदी पूरे उफान पर है। आज सुबह चार बजे के आस-पास नदी का पानी हरदा जेल में घुस गया। दो बैरकों को छोड़ दें तो पूरे जेल में पानी भर गया है। एहतियातन सभी कैदियों को इन्हीं दो बैरकों में रखा गया है। जेल में पानी घुसने की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और खुद कलेक्टर एस विश्वाथन और एसपी भगवंत सिंह नाव में सवार होकर जेल तक पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
कलेक्टर एस विश्वानाथन ने बताया कि, बीती रात हुई तेज बारिश के चलते सुकनी नदी के किनारे बने जिला जेल में बारिश का पानी घुस गया था। जेल में कुल 229 कैदी हैं। जिन्हें उन दो बैरकों में रखा गया है। जहां पानी नहीं भरा है। कैदियों के नाश्ते की व्यवस्था की गई है। फिलहाल जेल से पानी उतर रहा है। इसलिए कैदियों को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। कैदियों के अलावा जेल अफसरों और कर्मचारियों का परिवार भी अंदर फंसा हुआ है।
हरदा शहर के आदमपुर, भून्नास, अबगांव खुर्द सहित कई गांवों में पानी भर गया है। मकानों में पानी भर गया है। करीब 500 लोगों को शिविरों में शिफ्ट किया गया है। अजनाल नदी भी ज़बरदस्त उफान पर है। बारिश के कारण अजनाल, माचक, हंसावती, सुकनी, गंजाल, मठकूल और नर्मदा उफान पर हैं। नर्मदा का जलस्तर 267.940 मीटर पार कर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App