दो बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो किया इंकार, केस दर्ज
बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एमबीए की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेलकर्मी ने शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब बेटी को जन्म दिया और बेटी तीन महीने की हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एमबीए की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेलकर्मी ने शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब बेटी को जन्म दिया और बेटी तीन महीने की हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पड़ताल करने पर पता चला कि रेलकर्मी शादीशुदा है और उसकी पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी रेलकर्मी पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार 27 साल की युवती बागसेवनिया में रहती है। उसके भाई का दोस्त आसुतोष उर्फ गोलू उसके घर आता-जाता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गोलू और उसकी पहचान हुई थी। गोलू ने उससे मोबाइल नंबर लिया था। दोनों की मोबाइल पर बातें होने लगी। इस बीच गोलू ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। यह बात जब युवती के परिजनों को पता चली तो उन्होंने विरोध किया था, लेकिन युवती ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही थी। लिहाजा परिजनों ने उसे घर से बेदखल कर दिया। पीडि़ता अभी मिसरोद में रह रही है।
पीडि़ता से मांगता था रुपए
पीडि़ता का कहना है कि उसने एमबीए की पढ़ाई की है और प्राइवेट काम करती है, जबकि आरोपी रेलकर्मी है। बावजूद इसके आरोपी को वह खर्चे के लिए रुपए भी देती थी। उसने करीब तीन महीने पहले बेटी को जन्म दिया था। बेटी का जन्म होने के बाद पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी कहने लगा कि वह शादी नहीं कर सकता। उसकी शादी पहले ही हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी है। यह बात पता चलते ही पीडि़ता रविवार सुबह थाने पहुंची थी। वहां पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App