पन्ना में 4 साल के मासूम के साथ फांसी पर झूला पिता, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपने 4 साल के मासूम बेटे के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पेशे से फोटोग्राफर पिता का चार साल के मासूम के साथ फांसी पर झूलने की घटना शहर में आग की तरह फैल गई।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपने 4 साल के मासूम बेटे के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पेशे से फोटोग्राफर पिता का चार साल के मासूम के साथ फांसी पर झूलने की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। जिस किसी ने यह दृश्य देखा उसकी आंखे नम हो गईं। आखिर क्या कारण रहा होगा कि एक पिता अपने कलेजे के टुकड़े के साथ फांसी में लटक गया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसका खुलासा अभी पुलिस ने नही किया है।
पन्ना जिले के कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत टिकुरिया मोहल्ला में जीतेन्द्र रैकवार उम्र 35 अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे ध्रुव के साथ किराए के मकान में रहता था। लेकिन आज अचानक उसने अपने मासूम बच्चें ध्रुव के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया रहा है मृतक ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया उस समय उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। जैसे ही इसकी सूचना आस पास के लोगों को लगी तो उनके द्वारा तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है और मृत कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जैसे जैसे लोगों घटना की जानकार हुई लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और नजारा देखकर लोगों की आंखे नम हो गईं। मृतक के पास से पुलिस को सुसाईट नोट मिला है। जिस पर मृतक ने आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया है। लेकिन अभी तक पुलिस ने सुसाईट नोट के बारे में कोई जिक्र नही किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App