Exit Poll 2018 / सीएम शिवराज ने बुलाई बैठक
एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजय रथ मध्य प्रदेश में रुक सकता है। इस बार एग्जिट पोल के आंकड़ें कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं।

चुनावी नतीजों से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वोटों की गिनती के मंथन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आज शाम अपने आवास पर मीटिंग के लिए बुलाया है।
शिवराज सिंह चौहान नेताओं के साथ 11 दिसंबर को जारी होने वाले चुनावी नतीजे पर चर्चा करेंगे। मालूम हो कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसके बाद सभी मीडिया संस्थानों ने शुक्रवार यानी सात दिसंबर को एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं।
एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजय रथ मध्य प्रदेश में रुक सकता है। इस बार एग्जिट पोल के आंकड़ें कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 15 साल से काबिज है।
Bhopal: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan has called for meeting with BJP leaders this evening at his residence over the counting process of polls. (File pic: MP CM) pic.twitter.com/dFJx1ZIojz
— ANI (@ANI) December 8, 2018
चौथी बार राज्य में सत्ता में आने के लिए पीएम मोदी समेत भाजपा के नेताओं ने पूरी ताकत झौंक दी थी। 11 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा की मध्य प्रदेश का ताज किसके सिर पर सजेगा।
ये हैं मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के आंकड़ें..
कुल सीट 230 बहुमत 116..
एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
टाइम्स नाउ सीएनक्स 126 89 15
एक्सिस माया इंडिया 111 113 06
सी वोटर 98 118 14
जन की बात 118 105 07
न्यूजएक्स-एनईटीए 106 112 12
सीएसडीएस 94 126 10
न्यूज 24-पीएसीई 110 115 05
टूडेज चाणक्य 103 125 02
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- exit poll 2018 exit poll 2018 madhya pradesh exit poll 2018 madhya pradesh live madhya pradesh cm shivraj singh chouhan shivraj singh chouhan counting process polls meeting exit poll 2018 madhya pradesh aaj tak exit poll 2018 madhya pradesh zee news exit poll 2018 madhya pradesh ndtv exit poll 2018 madhya pradesh in hindi exit poll 2018 madhya pradesh india tv exit poll 2018 madhya pradesh youtube exit poll 2018 madhya pradesh rajasthan chhattisgarh exit poll 2018 madhya pradesh seat wise exit poll 2018 mad