Exit Poll / मध्यप्रदेश में ''मामा'' ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकारा, कहा- जनता की नब्ज समझता हूं
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में एक्जिट पोल में हारने के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मैं ही सबसे बड़ा सर्वेयर हूं, जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Dec 2018 1:36 PM GMT
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में एक्जिट पोल में हारने के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मैं ही सबसे बड़ा सर्वेयर हूं, जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं। मैने मध्य प्रदेश में यात्रा की है और जनता के बीच में गया हूं। सूबे में BJP फिर से बहुमत में आकर सरकार बनाएगी।
शुक्रवार को राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा के लिए मतदान होने के बाद 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। जिसके बाद कई टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसी ने एग्जिट पोल दिखाए। ज्यादातर ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलते हुए दिखाया है। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव 28 नवंबर को हुआ था। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
ये रहे हैं एक्जिट पोल के नतीजे
इंडिया टुडे-एक्सिस
भाजपा- 102-122
कांग्रेस- 104-122
अन्य- 4-11
टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स
भाजपा- 126
कांग्रेस-89
अन्य- 15
एबीपी न्यूज
भाजपा- 94
कांग्रेस-126
अन्य - 12
इंडिया न्यूज
भाजपा- 106
कांग्रेस-112
अन्य - 12
रिपब्लिक
भाजपा- 108-128
कांग्रेस-95-115
अन्य - 7
न्यूज नेशन
भाजपा- 110
कांग्रेस-107
अन्य - 13
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Exit Poll Exit Poll 2018 exit poll 2018 Madhya Pradesh Madhya Pradesh Exit Poll Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Exit Poll MP Chunav Exit Poll 2018 Exit Poll In Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Assembly Elections 2018 Who Wins Madhya Pradesh Assembly Election Madhya Pradesh Assembly Election Live Update Madhya Pradesh News Madhya Pradesh News In Hindi Haribhoomi Exit Polls एक्जिट पोल मध्य प्रदेश एक्जिट पोल मध्य प्र�
Next Story