''मैं केंद्र नहीं जाऊंगा, मध्य प्रदेश में रहूंगा और मध्य प्रदेश में मरूंगा''
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा है कि मैं मध्य प्रदेश से बाहर नहीं जाऊंगा यहीं पर रहूंगा और यहीं पर मरूंगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा है कि मैं मध्य प्रदेश से बाहर नहीं जाऊंगा यहीं पर रहूंगा और यहीं पर मरूंगा।
Outgoing Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan: I will not go to centre, I’ll live in Madhya Pradesh and die in Madhya Pradesh. pic.twitter.com/3J1I3Cuyao
— ANI (@ANI) December 13, 2018
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र जाने के सावल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं केंद्र नहीं जाऊंगा, मैं मध्य प्रदेश में रहूंगा और मध्य प्रदेश में मरूंगा।
इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कि कभी विधान परिषद की कमी महसूस नहीं हुई है, न तो विधायक के रूप में और न ही सीएम के रुप में। मुझे नहीं लगता, मध्य प्रदेश में एक और संस्थान की आवश्यकता है।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश में 15 साल से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी चुनावों में कांग्रेस से कम सीटें हासिल कर पाई। चुनावों में कांग्रेस पार्टी से मामूली अंतर से पिछड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 'आभार यात्रा' निकालने का फैसला किया है।
अगर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का वोट प्रतिशत देखा जाए तो दोनों पार्टियों को जनता ने लगभग बराबर आशीर्वाद दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App