पूर्व CM शिवराज चौहान ने भाजपा विधायकों के साथ मिलकर गाया वंदे मातरम्
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पार्टी के अन्य नेताओं ने राज्य की राजधानी भोपाल में मंत्रीलय के बाहर राष्ट्रगीत ''वन्दे मातरम्'' गाया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पार्टी के अन्य नेताओं ने राज्य की राजधानी भोपाल में मंत्रीलय के बाहर राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' गाया है।
इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बीतचीत करते हुए कहा कि आज हमने वंदे मातरम् का निर्णय इसलिए किया था कि हमारी भाजपा सरकार ने इसके गायन की शुरुआत की थी, लेकिन नई सरकार ने परंपरा को तोड़ा था, इसलिए हमें आज यहां वंदे मातरम गायन करने का निर्णय किया था।
आज हमने #वंदेमातरम का निर्णय इसलिए किया था कि हमारी @BJP4MP सरकार ने इसके गायन की शुरुआत की थी, लेकिन नई सरकार ने परंपरा को तोड़ा था, इसलिए हमें आज यहां वंदे मातरम गायन करने का निर्णय किया था: श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/DBZFeQM0z6
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 7, 2019
कांग्रेस की सरकार ने वंदे मातरम् पहले बंद किया, लेकिन विरोध हुआ और उस पर हमारे मध्य प्रदेश के नागरिकों का दबाव पड़ा, तो इसे नए स्वरूप में लागू करने की बात कही है। वंदे मातरम का कोई नया पुराना स्वरूप नहीं होता। वंदे मातरम सिर्फ वंदे मातरम् है।
भोपाल स्थित मंत्रालय पार्क में #वन्देमातरम का समूह गायन। https://t.co/rNomF4fqjo
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 7, 2019
पहले हमने तय किया था वंदे मातरम् गायन के बाद हम विधानसभा तक मार्च करते हुए जाएंगे, लेकिन अब कांग्रेस सरकार ने इसे बाधित करने की अपनी मंशा वापस ले ली है, तो हमने मार्च का फैसला निरस्त कर दिया है।
भारत माता का गान वंदे मातरम् देशभक्ति का पर्याय है । सरकार ने इसे बंद करने का फैसला वापस ले लिया है और अलग फार्म में शुरू करने की बात कह रही है। वंदे मातरम् का फार्म केवल भारत माता की जय होता है, दूसरा कोई फार्म नहीं होता है।
बता दे कि वंदे मातरम् का गायन करने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए, आज 10:00 बजे हम सभी वंदे मातरम् का गान करें। आप सभी से अपील है कि आप उस समय जहां भी हों, वहां #वन्दे मातरम् गाएं और अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उसे लाईव करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App