Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Election Results 2019 : साध्वी प्रज्ञा का बयान - धर्म की जीत होगी, अधर्म का नाश होगा

साध्वी प्रज्ञा और बीजेपी के समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरु कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि निश्चित रुप से मेरी जीत होगी, धर्म की जीत होगी और अधर्म का नाश होगा।

Election Results 2019 : साध्वी प्रज्ञा का बयान - धर्म की जीत होगी, अधर्म का नाश होगा
X

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी देशभर में मोदी लहर कायम है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भी बीजेपी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा लगातार बढ़त बनाई हुई है। साध्वी प्रज्ञा और बीजेपी के समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरु कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि निश्चित रुप से मेरी जीत होगी, धर्म की जीत होगी और अधर्म का नाश होगा।

फिलहाल साध्वी प्रज्ञा आगे चल रही है। साध्वी प्रज्ञा फिलहाल करीब एक लाख मतों से आगे चल रही है। साध्वी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर साध्वी प्रज्ञा यहां चुनाव जीत दर्ज करती है तो यह बीजेपी की बड़ी जीत होगी, क्योंकि कांग्रेस ने भोपाल में दिग्विजय सिंह के रुप में एक मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story