Eid ul-Fitr 2018: भोपाल ईदगाह में सीएम शिवराज ने मनाया ईद का जश्न, लोगों को गले मिलकर दी बधाई
आज पूरे देश में ईद का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता कमलनाथ भोपाल के ईदगाह गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Jun 2018 9:05 AM GMT Last Updated On: 16 Jun 2018 9:05 AM GMT
आज पूरे देश में ईद का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता कमलनाथ भोपाल के ईदगाह गए।
भोपाल के ईदगाह में शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई दी और लोगों से गले भी मिले। पूरे भोपाल में ईद का जश्न का मनाया जा रहा है।
आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने 13 जून को इफ्तार पार्टी भी दी थी। 14 जून को शिवराज सिंह चौहान वोहरा समाज के लोगों को ईद की बधाई देने उनके धर्मगुरुओं के घर भी गए।
इसके अलावा मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने 11 जून को राजभवन में इफ्तार पार्टी दी थी। राज्यपाल की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story