लोकसभा चुनाव 2019 : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में भाजपा विधायक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिलीप सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश में पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिलीप सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है।
Madhya Pradesh: BJP MLA from Neemuch, Dilip Singh Parihar was arrested yesterday, on charges of violation of Model Code of Conduct. pic.twitter.com/JTnrIkGiku
— ANI (@ANI) March 29, 2019
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्य प्रदेश में नीमच से भाजपा विधायक को पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार था। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 5 अप्रैल तक भाजपा विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को भाजपा ने मंदसौर सांसदीय क्षेत्र से सुधीर गुप्ता को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया था।
इसके बाद रैली निकालकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष व विधायक पर मामला दर्ज किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App