मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: राहुल गांधी बोले- सत्ता में आते ही 10 दिन में होगा किसानों का कर्जा माफ
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दतिया में रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर देगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दतिया में रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर देगी।
इस मौके पर उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले पूरा देश गरीब था, सड़कें, रेल लाईन, हवाई जहाज, यूनिवर्सिटी, कॉलेज ये सब नहीं था, सिर्फ हिंदुस्तान की जनता थी और कांग्रेस जिसने देश को बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि मैं आज तक नरेन्द्र मोदी जी के ऑफिस में सिर्फ एक बार गया हूं। मैं मोदी जी से किसानों के बारे में बात करना चाहता था। उनके कर्ज को लेकर चिंता थी। लेकिन मोदी जी ने इस पर बात नहीं की क्योंकि वो नीरव मोदी और उद्योगपतियों का कर्ज माफ करना चाहते थे।
1:58PM | जैसे ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी वैसे ही मध्य प्रदेश में किसान का कर्जा 10 दिन के अंदर माफ हो जायेगा: कांग्रेस अध्यक्ष |
1:58PM | हमारा मुख्यमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे युवाओं को रोज़गार देने में लगा देगा: कांग्रेस अध्यक्ष |
1:57PM | कभी आपने सुना है मोदी जी को किसान से गले मिलते हुए कि "भाई बोलों क्या दर्द है आपको?": कांग्रेस अध्यक्ष |
1:57PM | दलितों के दिल में दर्द है। रोहित वेमुला पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन उसको दबाकर कुचला गया: कांग्रेस अध्यक्ष |
1:46PM | सच्चा नारा था - ‘बेटी पढ़ाओ और बेटी को बीजेपी के एमएलए से बचाओ’। आज मध्य प्रदेश में माताओं और बहनों के दिल में घबराहट है।: कांग्रेस अध्यक्ष |
1:45PM | चौकीदार ने 30,000 करोड़ रुपये की चोरी करवा दी। अपने मित्र अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया: कांग्रेस अध्यक्ष |
1:45PM | एचएएल पर एक रुपया कर्जा नहीं है उल्टा सरकार ने एचएएल से 3000 करोड़ रुपया लिया; अनिल अंबानी पर 45000 करोड़ रुपये का कर्जा है। लोकसभा में मोदी जी ने डेढ़ घंटा भाषण दिया लेकिन अंबानी के बारे में राफेल के बारे में एक शब्द नहीं कहा: कांग्रेस अध्यक्ष |
1:44PM | यूपीए सरकार ने राफेल लड़ाकू हवाई जहाज का कांट्रैक्ट एचएएल को दिया था। नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने और राफेल का कांट्रैक्ट एचएएल से छीनकर अपने मित्र अनिल अंबानी को दिया: कांग्रेस अध्यक्ष |
1:43PM | प्रधानमंत्री जी नीरव मोदी को, मेहुल चोकसी को ‘मेहुल भाई कहते हैं। भाई 35,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया : कांग्रेस अध्यक्ष |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rahul Gandhi Live in Madhya Pradesh Datiya Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Live Update Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Assembly Elections 2018 Madhya Pradesh election 2018 date chhattisgarh election 2018 Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh Congress मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी कमलनाथ राके�