चुनाव से पहले कांग्रेस का यू-टर्न, टिकट के लिए FB-ट्विटर के अपने ही फरमान को किया निरस्त
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनवा को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने मैदान में उतरने से पहले ही कमर कस ली है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Sep 2018 6:40 PM GMT Last Updated On: 8 Sep 2018 6:40 PM GMT
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनवा को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने मैदान में उतरने से पहले ही कमर कस ली है।
कांग्रेस ने अपने उस फरमान को निरस्त कर दिया है जिसमें उसने कहा था कि विधानसभा चुनाव में टिकट उसी उम्मीदवार को मिलेगा जिसके फेसबुक पेज पर 15000 लाइक, ट्विटर पर 5000 फॉलोअर और बूथ के लोगों के वॉट्सऐप ग्रुप होंगे।
इसके लिए 15 सितंबर की समयसीमा तय की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया से संबंधित मेरे द्वारा जारी निर्देश निरस्त किया जाता है।
Madhya Pradesh Congress Committee (MPCC) has withdrawn its letter to ticket aspirants, in which it was mentioned that 'candidates in upcoming polls must have 15,000 likes on their FB page, 5000 Twitter followers, & WhatsApp group of booth-level workers." pic.twitter.com/bKfE4uCFbt
— ANI (@ANI) September 8, 2018
बता दें कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपनी ही सोशल मीडिया टीम से नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा यह भी कहा था कि हम सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी से कमजोर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story