कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी, पुलिस के सामने भाजपा नेता को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार ने भाजपा नेता को पुलिस और जनता के बीच थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही गुंडे की तरह नेता पर हमला बोल दिए।

मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार ने भाजपा नेता को पुलिस और जनता के बीच थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही गुंडे की तरह नेता पर हमला बोल दिए। हालांकि पुलिस ने मामला को शांत किया लेकिन इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी नेता को थप्पड़ मारने के बाद बवाल मच गया है। बीजेपी नेता प्रदीप गादिया की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
#WATCH: Congress MLA Umang Singhar (in white shirt) attacks a BJP leader in Dhar. #MadhyaPradesh (25.08.18) pic.twitter.com/8WU1ADka0q
— ANI (@ANI) August 26, 2018
बता दें कि मामला धार जिले के टांडा ग्राम की है, जहां बिजली का तार टूटने से छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता का चेक देने के दौरान यह मामला हो गया।
इस दौरान गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार और बीजेपी नेता प्रदीप गादिया के बीच विवाद हो गया। हालांकि विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बीजेपी समर्थक कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App