विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों के बाद सुधर जाएंगे कांग्रेस नेताओं के संस्कार: भाजपा
भाजपा महसचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इस बार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के बारे में हल्के शब्दों का इस्तेमाल किया। चुनावी नतीजों के बाद इन नेताओं के संस्कार और संस्कृति, दोनों में सुधार हो जाएगा।

कांग्रेस नेताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को मध्यप्रदेश में इसका चुनावी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
अपने गृहनगर में विधानसभा चुनावों में मतदान करने के बाद विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस नेताओं ने राज्य में इस बार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के बारे में हल्के शब्दों का इस्तेमाल किया। चुनावी नतीजों के बाद इन नेताओं के संस्कार और संस्कृति, दोनों में सुधार हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें- MP चुनाव / 230 सीटों पर मतदान समाप्त, शाम चार बजे तक 55 % हुई वोटिंग
कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा 230 में से तकरीबन 200 सीटें जीतेगी और शिवराज सिंह चौहान फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। विजयवर्गीय के पुत्र आकाश (34) ने इस बार इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन से मैदान में उतरकर चुनावी राजनीति में पदार्पण किया है।
मतों के रिकॉर्ड अंतर से अपने बेटे की जीत का दावा करते हुए भाजपा महासचिव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन में अब तक कोई भी उम्मीदवार इतने वोटों से नहीं जीता होगा, जितने वोटों से इस बार आकाश जीतने वाले हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- assembly elections 2018 madhya pradesh assembly elections 2018 madhya pradesh elections 2018 madhya pradesh elections madhya pradesh election 2018 congress bjp jyotiraditya scindia cm yogi kamal nath congress leaders sanskar assembly elections 2018 result kailash vijayvargiya akash vijayvargiya akash vijayvargiya breaking news india news विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदे�