कांग्रेस नेता के भतीजे की ऑफिस उड़ाने की साजिश, CCTV में कैद हुआ आरोपी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के भतीजे की ऑफिस को उड़ाने की साजिश सामने आई है। सुरेश पचौरी के भतीजे गौरव पचौरी ने रंजिश की आशंका जताई है।

X
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के भतीजे की ऑफिस को उड़ाने की साजिश सामने आई है। सुरेश पचौरी के भतीजे गौरव पचौरी ने रंजिश की आशंका जताई है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। मौके से बारूद, छर्रे, किल, सुतली, बत्ती, पेट्रोल भी बरामद किए गए हैं। हैरत की बात यह है कि नकाबपोश आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस संबंध में गौरव पचौरी का कहना है कि इससे पहले उनका इंद्रपुरी ऑफिस में भी आग लगा दी गई थी। लेकिन, पुलिस आज तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story