भय्यूजी ख़ुदकुशी मामला: मौत पर भी राजनीति कर रही है कांग्रेस, भाजपा पर ही लगा दिया आरोप
संत भय्यूजी महाराज के कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Jun 2018 4:30 PM GMT
संत भय्यूजी महाराज के कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने संत भय्यूजी महाराज के आत्महत्या करने पर शिवराज सरकार पर सीधा हमला बोला है।
मानक अग्रवाल ने कहा कि भय्यूजी महाराज पर मध्य प्रदेश सरकार ने विशेषाधिकार स्वीकार करने और सरकार को समर्थन करना का दबाव डाला था, जिसे उन्होंने करने से इनकार कर दिया था।
#MadhyaPradesh government had put pressure on him to accept privileges & support the government, which he refused to do. He was under a lot of mental pressure. CBI probe should be done: Manak Agarwal, Congress on Bhayyuji Maharaj's alleged suicide pic.twitter.com/DhYJd2g8qY
— ANI (@ANI) June 12, 2018
उन्होंने आगे कहा कि संत भय्यूजी महाराज बहुत सारे मानसिक दबाव में थे। इनकी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि आज संत भय्यूजी महाराज ने आज कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया था कि उन्होंने अपने आवास पर ही खुद को गोली मारी।
भय्यूजी महाराज को नाजुक हालत में इदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी उपाचर के दौरन मौत हो गई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भय्यूजी महाराज को राजनीतिक रूप से ताकतवर संतों में गिना जाता है। भय्यूजी महाराज का असली नाम उदयसिंह देशमुख है और उनके पिता महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story