कांग्रेस को सताया डर, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर राज्य चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत
चुनाव परिणाम आने से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। कांग्रेस को डर है कि चुनाव परिणाम से पहले ईवीएम के छेड़छाड़ हो सकती है।

चुनाव परिणाम आने से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। कांग्रेस को डर है कि चुनाव परिणाम से पहले ईवीएम के छेड़छाड़ हो सकती है।
इसी संबंध में कांग्रेस पार्टी ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ संभव है। इसलिए चुनाव आयोग ईवीएम की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उनकी सुरक्षा का इंतजाम करे।
Bhopal: Congress delegation reached state Election Commission & registered a complain about the security of strong rooms across Madhya Pradesh where EVMs are kept. pic.twitter.com/ribW8LoNHy
— ANI (@ANI) December 9, 2018
मालूम हो कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था। जिसके बाद सभी मीडिया संस्थानों ने शुक्रवार यानी सात दिसंबर को एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं।
एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजय रथ मध्य प्रदेश में रुक सकता है। इस बार एग्जिट पोल के आंकड़ें कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं।
ये हैं मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के आंकड़ें..
कुल सीट 230 बहुमत 116..
एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
टाइम्स नाउ सीएनक्स 126 89 15
एक्सिस माया इंडिया 111 113 06
सी वोटर 98 118 14
जन की बात 118 105 07
न्यूजएक्स-एनईटीए 106 112 12
सीएसडीएस 94 126 10
न्यूज 24-पीएसीई 110 115 05
टूडेज चाणक्य 103 125 02
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App