मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को सौंपी शांतिपूर्ण ''भारत बंद'' की जिम्मेदारी
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने भारत बंद का आव्हान किया है। बंद की जिम्मेदारी जिलाध्यक्षों को सौंपी गई है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने बताया कि जिलाध्यक्षों को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कराने की जिम्मेदारी दी है।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आव्हान किया है। बंद की जिम्मेदारी जिलाध्यक्षों को सौंपी गई है।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने बताया कि जिलाध्यक्षों को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कराने की जिम्मेदारी दी है। ओझा ने कहा कि साथ ही ये भी निर्देश दिए गए है कि किसी प्रकार का उपद्रव न हो।
इसे भी पढ़ें- भारत बंद: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, लाइन में लगकर भराना पड़ा पेट्रोल
प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि जनता के सहयोग से बंद सफल रहेगा। तमाम एसोसिएशन्स से कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की है। उन्होंने बंद का समर्थन किया है। आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, मेडिकल आदि को कांग्रेस कार्यकर्ता बंद नहीं कराएंगे।
हालांकि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बंद का समर्थन न करने की बात कही है। जिस पर कांग्रेस का कहना है कि सहयोग मिलेगा तो लेंगे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी बाजार में उतरकर दुकानदारों से निवेदन किया है और बंद को सफल बनाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस का भारत बंद आज: शिवसेना बंद में नहीं लेगी हिस्सा, मनसे होगी शामिल
वहीं कमलनाथ सोमवार को भिंड के लहार में आमसभा को संबोधित करेंगे। भोपाल में रविवार को देर शाम कांग्रेस के कई नेता बाजारों में पहुंचे और हाथ जोड़कर निवेदन करते नजर आए। जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पीसी शर्मा, कृष्णा घाड़गे, राहुल सिंह राठौर ने भी बंद को सफल बनाने की अपील की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App