मध्य प्रदेशः जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम शिवराज बोले, ''राहुल गांधी को तो मिर्ची और प्याज की समझ नहीं है''
मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा के साथ बिगुल फूंक दिया है।

मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री ने "जन आशीर्वाद यात्रा" के साथ बिगुल फूंक दिया है। रविवार को महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद शिवराज ने उज्जैन ने "जन आशीर्वाद यात्रा" निकाली।
ये भी पढ़ें-सुपरस्टार रजनीकांत बोले, देश में एक साथ हों लोकसभा और विधानसभा चुनाव
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "जन आशीर्वाद यात्रा" निकाली। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उज्जैन की सड़कों पर अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाई। साथ ही विपक्ष को चुनौती देते नजर आए।
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan begins 'Jan Ashriwad Yatra' in Ujjain ahead of assembly elections. pic.twitter.com/rUfaYYxC1j
— ANI (@ANI) July 15, 2018
तो वहीं श्री चौहान कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश को बीमार बना दिया था। राहुल गांधी को इसकी समझ कहां है। राहुल गांधी को तो प्याज और मिर्ची के बारे में भी नहीं पता है कि जमीन के नीचे और ऊपर कौन होता है।
Congress ne bimaaru rajya chorra tha.Unko(Rahul Gandhi)kya samajh hai,gaon nahi dekhe,gaon ki galliyan nahi dekhi. Na khet jaante hain,na kheti jaante hain,na mirch jante hain na pyaaz, zameen ke neeche hoti hai ya upar yeh bhi pata nahi hai unhe: MP CM during'Jan Ashriwad Yatra' pic.twitter.com/PIFQiY021h
— ANI (@ANI) July 15, 2018
राज्य में बसपा और कांग्रेस की गठबंधन होने के बाद शिवराज सिंह चौहान बिना देरी किए आगाज कर दिया। बसपा व कांग्रेस की गठबंधन के बाद शिवराज सरकार की चुनौती बढ़ती दिख रही है। यात्रा के दौरान श्री चौहान ने दोनों दलों पर टिप्पणी भी की।
बता दें कि मध्य प्रदेश में संभवतः दिसंबर 2018 या जनवरी 2019 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने राज्य में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App