कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है : शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह की एक जन आशिर्वाद यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया और काले झंडे दिखाए गए थे।

कांग्रेस मेरे खुन की प्यासी हो गई है। मध्य प्रदेश की राजनिति में ऐसा कभी नहीं हुआ है, विचारों का संग्रह चलता था। अलग-अलग पार्टियां अपने कार्यक्रम करती थी लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ हैं। ये विचार मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के है।
Congress mere khoon ki pyaasi ho gai hai. MP ki rajneeti mein yeh kabhi nahi hua. Vicharon ka sangarsh chalta tha, alag alag partiyan apne apne karyakaam karti thi,lekin kabhi yeh nahi hua: MP CM Shivraj S Chouhan on stones hurled at his vehicle in Sidhi during Jan Ashirwad Yatra pic.twitter.com/geIZMkth90
— ANI (@ANI) September 3, 2018
शिवराज सिंह की एक जन आशिर्वाद यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया और काले झंडे दिखाए गए थे।
यहीं नहीं शिवराज सिंह ने आगे कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से पूछना चाहता हूं कि वे कांग्रेस को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। क्या यह सही है जो उनके नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं।
राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस ने आज सुबह इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वे सभी प्रमुख कांग्रेसी नेता हैं। यह एक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।
I want to ask Sonia Gandhi, Rahul Gandhi & Congress state president Kamal Nath, in which direction do they wish to take Congress?Is it fine what their leaders&workers are doing?: MP CM Shivraj S Chouhan on stones hurled at his vehicle in Sidhi during Jan Ashirwad Yatra yesterday. pic.twitter.com/6k7AH8cbmf
— ANI (@ANI) September 3, 2018
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बीते रविवार को यात्रा के दौरान चुरहट विधानसभा में थे। उसी दौरान शरारती तत्वो ने रैली पर पत्थरों से हमला कर दिया था।
मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले चुनावों की भले ही अभी घोषणा ना हुई हो लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेजा से शुरू कर दी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App