कमलनाथ का वंदे मातरम् पर यू-टर्न, सरकारी कर्मचारियों के साथ आम लोग भी होंगे शामिल
मलनाथ सरकार ने यू टर्न लेते हुए कहा कि केवल सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि आम जनता भी वंदे मातरम गाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सचिवालय में महीने की पहली तारीख को वंदे मातरम् गाने की 13 साल पुरानी परंपरा को खत्म कर दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी आपत्ति जताई।
काफी विरोध के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वंदे मातरम् गाने को लेकर यू टर्न ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमलनाथ सरकार ने यू टर्न लेते हुए कहा कि केवल सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि आम जनता भी वंदे मातरम गाएगी। पुलिस बैंड का मार्च भी निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि अब यह कार्यक्रम महीने के पहले कार्यदिवस पर आयोजित किया जाएगा।
जानकारी के लिए आपको बाते दें कि सीएम कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश सचिवालय में महीने की पहली तारीख को वंदे मातरम् गाने की 13 साल पुरानी परंपरा को खत्म कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ सरकार के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा था कि कि कांग्रेस शायद यह भूल गई है कि सरकारें आती है, जाती है लेकिन देश और देशभक्ति से ऊपर कुछ नहीं है।
मैं मांग करता हूं कि वंदे मातरम् का गान हमेशा की तरह हर कैबिनेट की मीटिंग से पहले और हर महीने की पहली तारीख को हमेशा की तरह वल्लभ भवन के प्रांगण में हो।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Vande Mataram Kamal Nath Vande Mataram civilian government employee order police band first working day Ex cm Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh BJP Congress MP Chief Minister Kamalnath BJP allegation congress MP government कमलनाथ वंदे मातरम शिवराज सिंह चौहान नागरिक पुलिस बैंड वंदे मातरम् कांग्रेस बीजेपी मध्य प्रदेश मध्य �