झाबुआ में सीएम कमलनाथ ने किया मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना का शुभारंभ, 30 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री कमलनाथ आज झाबुआ पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना के कार्यक्रम स्थल पर जिले के विकास के लिए 30 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया एवं लोकार्पण किया।

झाबुआ। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज झाबुआ पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना के कार्यक्रम स्थल पर जिले के विकास के लिए 30 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया एवं लोकार्पण किया। बता दें कि इस मिशन के अंतर्गत 5 लाख आवास बनाए जाने हैं। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्ष भाजपा की सरकार रही। बीजेपी ने हमें ऐसा राज्य सौंपा जहां बेरोजगारी रही, महिला अत्याचार में नंबर वन रहा, प्रदेश का खजाना खाली था। जिसके बाद हमने किसानों और प्रदेश की जनता के हित में कार्य किया।
हमने किसानों का कर्ज माफ किया। मक्का के लिए किसानों को बोनस दिया। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में किसानों को गेहूं के लिए 160 रुपये बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान भूमिहीनों को आवासीय भूमि के 200 पट्टे वितरित किए। साथ ही मध्यान्ह भोजन का कार्य करने वाली 1522 स्व-सहायता समूहों को 91.32 लाख रूपये के लागत के गैस कनेक्शन का वितरण किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App