जन्माष्टमी पर कमलनाथ सरकार का बड़ा तोहफा, 700 संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश
मध्यप्रदेश कमलनाथ सरकार ने जन्माष्टमी पर 700 संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए नियुक्ति के आदेश दिए हैं। ये सभी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम योजना के कर्मचारी थे।

X
rashmiCreated On: 23 Aug 2019 11:29 AM GMT
मध्यप्रदेश कमलनाथ सरकार ने जन्माष्टमी पर 700 संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए नियुक्ति के आदेश दिए हैं। ये सभी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम योजना के कर्मचारी थे। गौरतलब है 2016 में इन सभी कर्मचारियों की भाजपा सरकार के दौरान नौकरियां चली गई थी। इसके बाद से लगातार यह संवदिा कर्मचारी सरकार के सामने अपनी मांगे रखते आ रहे थे।
लेकिन इनकी सुनवाई नहीं हुई। दरअसल 2016 योजना समाप्त होने के चलते इन कर्मचारियों की नौकरी चली गई थी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद एक फिर उनकी जागी और उन्होंने नई सरकार के सामने अपनी बात रखी। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार ने सभी 700 संविदा कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश दे दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story