कर्ज माफी के नाम पर गरमाई सियासत, शिवराज ने कहा - मेरे भाई ने फॉर्म ही नहीं भरा तो कर्ज माफ कैसे हो गया
मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के सदस्यों के कर्ज माफ होने के दावे को खारिज कर दिया है।

भोपाल. मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के सदस्यों के कर्ज माफ होने के दावे को खारिज कर दिया है। बता दें कि बुधवार को ग्वालियर की चुनावी सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि शिवराज के भाई रोहित सिंह और सगे चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी कर्ज माफ हुआ है। जिसके बाद शिवराज सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने मेरे भाई रोहित चौहान का कर्ज माफ किया है, लेकिन मैंने जब पता किया तो सच्चाई सामने आई कि उन्होंने कर्ज माफी का फार्म ही नहीं भरा है। अगर फार्म नहीं भरा है तो फिर कर्ज माफ कैसे कर दिया गया।
Former Madhya Pradesh CM, Shivraj S Chouhan: Y'day Rahul Gandhi had said that even my brother's farm loan has been waived off. In application forms that were presented before Panchayat in Jait, it's written that my brother Rohit hasn't even filled application for farm loan waiver pic.twitter.com/vvTaZBXO0y
— ANI (@ANI) May 9, 2019
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अब तक किसानों का कर्जमाफ नहीं किया। वे प्रदेश के किसानों को मूर्ख समझते हैं, जब तक बैंक किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र नहीं देता तब तक कर्जमाफी नहीं मानी जाती। उन्होंने कमलनाथ को सलाह भी दिया। कहा- कमलनाथजी अपने सलाहकार बदल लें, ये आपकी लुटिया डुबा देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App