मध्य प्रदेश समाचार : खिचड़ी बांट कर शिवराज सिंह ने मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बसंत पंचमी का त्यौहार अपने निवास पर उल्लास पूर्वक मनाया। शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह सूर्यनमस्कार करने के बाद खिचड़ी बाँटकर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बसंत पंचमी का त्यौहार अपने निवास पर उल्लास पूर्वक मनाया। शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह सूर्यनमस्कार करने के बाद खिचड़ी बाँटकर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। पूर्व सीएम ने ट्विटर पर लिखा कि "माँ सरस्वती का हर घर-आंगन में शुभ आगमन हो। हर्षोल्लास और ज्ञान की बयार बहे। चहुंओर शुभ हो। इस पावन दिवस पर साथियों के साथ खिचड़ी खाकर वसंत पंचमी की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।"
‘ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः’
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 10, 2019
माँ सरस्वती का हर घर-आंगन में शुभ आगमन हो। हर्षोल्लास और ज्ञान की बयार बहे। चहुंओर शुभ हो। इस पावन दिवस पर साथियों के साथ खिचड़ी खाकर वसंत पंचमी की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। pic.twitter.com/O23CJmBMOU
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App