अटल बिहारी विश्विद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज , शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप
अटल बिहारी विश्विद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 38 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

X
indraCreated On: 2 July 2019 4:00 AM GMT
बिलासपुर। अटल बिहारी विश्विद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 38 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार चुन्नीलाल टंडन के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि असिस्टेंट रजिस्ट्रार पिछले दो सालों से महिला का दैहिक शोषण कर रहा था, जब उसने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। जिसके बाद महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि कुछ साल पहले एक छात्रा ने भी चुन्नीलाल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story