Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश समचार : शिवपुरी में सड़क हादसा, तीन की मौत, तीस घायल

शिवपुरी में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम टौंक जिले के नयागांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है , जबकि 30 लोग घायल हो गए है। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मध्य प्रदेश समचार :  शिवपुरी में सड़क हादसा, तीन की मौत, तीस घायल
X

शिवपुरी। शिवपुरी में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम टौंक जिले के नयागांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है , जबकि 30 लोग घायल हो गए है। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक पोहरी के चार गांव से राजस्थान में कैलादेवी माता के दर्शन के लिए लोग गए थे। लेकिन रास्ते में उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 50लोग सवार थे। हादसे में भोले शर्मा पुत्र हरिचरण शर्मा (35) साल, गोपाल ओझा पुत्र परसादी ओझा (50), विनोद उर्फ कल्ला पुत्र कल्याण सिंह धाकड उम्र (50) सभी निवासी दुल्हारा की मौत हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story