MP Assembly Election/ 2 लाख करोड़ के कर्ज से कौन उबरेगा- दृष्टि पत्र या वचन पत्र
प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्रों को अलग अलग नाम दिए हैं। दृष्टि पत्र, वचन पत्र और शपथ पत्र। इनमें में ढेरों वादे किए हैं। लेकिन साल दर साल प्रदेश पर बढ़ रहे कर्ज के बाद राजनैतिक दल अपनी दृष्टि और वचन को पूरा कैसे करेंगे, यह सबसे अहम सवाल बन गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Nov 2018 2:45 PM GMT
प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्रों को अलग अलग नाम दिए हैं। दृष्टि पत्र, वचन पत्र और शपथ पत्र। इनमें में ढेरों वादे किए हैं। लेकिन साल दर साल प्रदेश पर बढ़ रहे कर्ज के बाद राजनैतिक दल अपनी दृष्टि और वचन को पूरा कैसे करेंगे, यह सबसे अहम सवाल बन गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी से लेकर 'मेड इन एमपी' के ख्वाब दिखाए हैं, तो भाजपा ने कांग्रेस के 'वचन पत्र' के जवाब में दो अलग-अलग 'दृष्टि पत्र' जारी कर अपना चुनावी एजेंडा पेश किया है।
एक दृष्टि पत्र महिलाओं पर केंद्रित है। भाजपा ने किसानों को बोनस बढ़ाने की बात कही है। आम आदमी पार्टी ने शपथ पत्रमें किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक खोलने
का वादा किया है। समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र में गरीबों को पांच लाख में आवास देने का वादा किया है। इसमें किसानों के लिए कर्जमाफी और दुर्घटना बीमा भी शामिल है।
यह है राज्य के खजाने के हाल
- राज्य की आय- 2018-19 में राज्य कर और अन्य स्रोतों को मिलाकर कुल 65 हजार करोड़
- वेतन-पेंशन पर खर्च 40,728 करोड़ ,
- ब्याज भुगतान पर खर्च 12,154 करोड़
- बचत होगी- 11,994 करोड़
कांग्रेस के वचन पत्र वादे और उनकी पूर्ति पर अनुमानित खर्च
- 81 लाख किसानों के दो लाख तक की कर्ज माफी (75 हजार 8 सौ करोड़)
- सभी ग्राम पंचायत में गौशाला खोली जाएगी (10 हजार करोड़)
- विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के तहत युवाओं रोजगार (4 हजार रुपये 3 सौ करोड़)
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3 सौ से बढ़ाकर 1 हजार रुपए (4 हजार करोड़)
- 100 यूनिट बिजली पर बिल एक रुपए प्रति यूनिट की दर पर (4 हजार करोड़)
- महिला स्व-सहायता समूह पर बकाया लोन माफ करना (डेढ़ सौ करोड़)
- दूध पर किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर बोनस (183 करोड़ सालाना)
भाजपा के वादे भी बड़े महंगे
- छोटे किसानों के खाते में बोनस का पैसा सीधे देने, 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने पर छात्राओं को स्कूटी देंगे
- नर्मदा और चंबल एक्सप्रेस बनाने,नर्मदा-मालवा प्रोजेक्ट पूरे करेंगे
- ग्वालियर और जबलपुर मेट्रो शुरु करने के प्लान पर अमल
- 10 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे
- नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाएंगे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Madhya Pradesh Assembly Election2018 Live Update Madhya Pradesh Assembly Election Assembly Election 2018 Assembly Elections 2018 Madhya Pradesh News Election Commission Election in Madhya Pradesh BJP Congress Shivraj Singh Chauhan 2 lakh Crore Revenue Revenue of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Loan मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 विधानसभा च�
Next Story