मध्य प्रदेश: बारातियों से भरी कार की ट्रक से भीषण टक्कर, दुल्हन समेत 4 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के गुना जिले में कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के गुना जिले में कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शादी से लौट रहे बारातियों से भरी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूल्हा और उसके 3 रिश्तेदार गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! चलती कैब में महिला को बंधक बना किया गैंगरेप, 6 गिरफ्तार
#MadhyaPradesh: 4 dead after collision between a car and a truck in Guna, 3 critically injured. pic.twitter.com/dVw9YQiGDQ
— ANI (@ANI) April 27, 2018
वहीं, पुलिस ने हादसे में मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App