भाजपा की केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा पर कसा तंज, कहा- साध्वी प्रज्ञा महान संत, मैं तो मूर्ख किस्म की प्राणी, ठीक है...!
उमा भारती से पूछा गया था कि क्या मध्य प्रदेश में उमा भारती का स्थान साध्वी प्रज्ञा ले रही है? तो उमा भारती ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा महान संत है. उनकी तुलना मेरे से नहीं की जा सकती है. मैं तो साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं. इतना कहने के बाद उमा भारती ने अंत में अपना लहजा बदलते हुए कहा कि ठीक है...

भोपाल. भाजपा की नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि भोपाल से चुनाव मैदान में उतरीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर महान संत हैं, जबकि वो खुद मूर्ख किस्म की साधारण प्राणी हैं. राजनैतिक गलियारों में उमा भारती के एमपी के कटनी में शनिवार को दिए इस बयान के कई मायने लगाए जा रहे हैं. उमा भारती में यहां तक कह दिया कि उनके और प्रज्ञा ठाकुर के बीच में तुलना भी ठीक नहीं.
उमा भारती से पूछा गया था कि क्या मध्य प्रदेश में उमा भारती का स्थान साध्वी प्रज्ञा ले रही है? तो उमा भारती ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा महान संत है. उनकी तुलना मेरे से नहीं की जा सकती है. मैं तो साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं. इतना कहने के बाद उमा भारती ने अंत में अपना लहजा बदलते हुए कहा कि ठीक है...
बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है. साध्वी प्रज्ञा का भोपाल सीट पर कांग्रेस के महासचिव और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के साथ मुकाबला है. साध्वी प्रज्ञा के मैदान में आने से भोपाल सीट हाईप्रोफाइल हो गई है. सभी की नजरें इस सीट पर लगीं है.
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App