BJP का घंटानाद आंदोलन: जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष भार्गव गिरफ्तार, आंदोलनकारियों को रोकने पुलिस ने किया वॉटर केनन का प्रयोग
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी बुधवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन का नाम घंटानाद रखा गया है। जबलपुर में घंटानाद की अगुवाई कर रहे नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को सैकड़ों भाजपाईयों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी बुधवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन का नाम घंटानाद रखा गया है। जबलपुर में घंटानाद की अगुवाई कर रहे नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को सैकड़ों भाजपाईयों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे आंदोलकारियों को रोकने के लिए पुलिस को 'वॉटर केनन' का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके पहले घंटानाद की अगुवाई करने पहुंचे गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान देते हुए कहा, 9 महीने में एक बच्चा पैदा हो जाता है और प्रदेश सरकार एक केंचुआ पैदा नहीं कर पाई।
बता दें प्रदेश भर में आज घंटानाद आंदोलन कर रही है। आंदोलन में भाजपाई कार्यकर्ता घंटा और मंजीरा लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इस आंदोलन को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। पार्टी के बड़े नेताओं को आंदोलन सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तर पर पार्टी ने बड़े नेताओं को तैनात किया है।
बताया जा रहा है कि इस आंदोलन के माध्यम से बीजेपी अपना शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। बीजेपी कांग्रेस पर दबाव बनाने की पूरजोर कोशिश करेगी। सत्ता संभालने के बाद से ही बीजेपी लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमलावर रही है।
बड़े नेताओं को ज़िम्मेदारी
विदिशा में घंटानाद आंदोलन का ज़िम्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया गया है तो भोपाल में राकेश सिंह, सीहोर में नरोत्तम मिश्रा, बालाघाट में गौरीशंकर बिसेन, मुरैना में उमाशंकर गुप्ता, शिवपुरी में माया सिंह, अशोकनगर में जयभान सिंह पवैया, सागर में प्रभात झा, टीकमगढ़ में वीरेंद्र खटीक, दमोह में जयंत मलैया, जबलपुर ग्रामीण में गोपाल भार्गव को दिया गया है। बीजेपी ने प्रदेश के तमाम ज़िलों में नेताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App