दिग्विजय के भड़काऊ बयान पर BJP प्रवक्ता रजनीश का पलटवार, आप भी खुश और शांति से रहिए, देश को भी रहने दीजिए
दिग्विजय के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता रजनीश ने बिना नाम लेते हुए कहा है कि कुछ लोगों के दिलों दिमाग में अशांति भरी पड़ी है।

भोपाल। ईद की बधाई देने मुस्लिमों के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा, आज जम्मू कश्मीर में संकट है। लेकिन केंद्र सरकार वहां के संकट को छुपा रही है। यूट्यूब पर चले जाइए आपको पता चल जाएगा कि जम्मू कश्मीर में क्या हो रहा है।
दिग्विजय के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता रजनीश ने बिना नाम लेते हुए कहा है कि कुछ लोगों के दिलों दिमाग में अशांति भरी पड़ी है। यह लोग किन आशंकाओं में देश को ले जाना चाहते हैं। पेशेवरी निराशवादी रवैया को छोड़िए। आप भी खुश और शांति से रहिए, देश को भी रहने दीजिए। जनता यह सब पसंद नहीं करती है।
बता दें इसके पहले शनिवार को भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सिहोर में कहा था अगर कश्मीर समस्या का जल्द हल ना निकाला गया तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा।
अनुच्छेद 370 के बारे में पत्रकारों करते हुए उन्होंने कहा, मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। देखिए, आज कश्मीर जल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं। कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App