Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश दौरा : रैली में बोले अमित शाह, कांग्रेस समेत सपा और बीएसपी के लिए घुसपैठिए वोटबैंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। अगले महीने यहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। जिसको लेकर चुनाव प्रचार तेजी से हो रहा है।

मध्य प्रदेश दौरा : रैली में बोले अमित शाह, कांग्रेस समेत सपा और बीएसपी के लिए घुसपैठिए वोटबैंक
X

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। अगले महीने यहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। जिसको लेकर चुनाव प्रचार तेजी से हो रहा है।

रविवार को होशंगाबाद में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी, बीएसपी और सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि आने वाले 50 सालों तक पंचायत चुनाव से लेकर केंद्र तक भाजपा की विजय सुनिश्चित हो जाए।

वहीं आगे यह भी कहा कि 28 नवंबर को होने वाले नाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, एसपी, बीएसपी के लिए ये लोग वोट बैंक हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी : शाहजहांपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 1 मजदूर की मौत, 15 मजदूरों को बचाया गया

आगे कहा कि असम में 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की गई और जैसे ही यह हुआ दिग्विजय सिंह से लेकर राहुल बाबा तक सभी लोग संसद में शोर मचाने लगे। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मध्य प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करती आई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story