मध्य प्रदेशः भाजपा सांसद ने टोलकर्मियों से की मारपीट, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश में हाल ही में चुनाव होने हैं। भाजपा नेताओं और टोलकर्मिॆयों के बीच मारपीट की खबरें कई बार आ चुकी हैं। इसी क्रम में एक और मामला सामने आया है। इस बार मारपीट करने वाला कोई सामान्य नेता नहीं है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Oct 2018 4:06 PM GMT Last Updated On: 6 Oct 2018 4:06 PM GMT
मध्य प्रदेश में हाल ही में चुनाव होने हैं। भाजपा नेताओं और टोलकर्मिॆयों के बीच मारपीट की खबरें कई बार आ चुकी हैं। इसी क्रम में एक और मामला सामने आया है। इस बार मारपीट करने वाला कोई सामान्य नेता नहीं है।
इस बार मारपीट का आरोप लगा है मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में खंडवा संसदीय सीट से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान पर। मामला शिवपुरी जिले के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा का है जहां टोलकर्मियों ने सांसद से उनका परिचय पत्र मांगा जिसपर वह बिगड़ गए।
जिसके बाद चौहान और उनके साथियों ने टोलकर्मियों को पीट दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उनकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो टोलकर्मी घायल हो गए।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक नंद कुमार एक बैठक में शामिल होने के लिए शिवपुरी से गुना जा रहे थे। रास्ते में कोलारस के पास पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को रोका।
इसके बाद चौहान ने वहां मौजूद कर्मचारियों को अपना परिचय देते हुए बताया कि वह एक सांसद हैं। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी श्याम दीक्षित ने नंदकुमार सिंह चौहान से यह पूछ लिया कि वह कहां से सांसद हैं।
बस फिर क्या था नंद कुमार सिंह का पारा चढ़ गया और वह अपने गार्ड के साथ उतरकर टोलकर्मी पीटने लगे। इस मारपीट में कई और टोल कर्मचारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
बता दें कि मध्यप्रदेश चुनाव के मद्देनजर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 9 अक्टूबर को शिवपुरी, गुना और ग्वालियर में कार्यक्रम होना है। नंदकुमार इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके बाद वह गुना में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story