कांग्रेस नेता सिंधिया को जान से मारने की धमकी को लेकर भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को फेसबुक पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक उमा देवी के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंसदीप को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को फेसबुक पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक उमा देवी के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंसदीप को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उमा देवी दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक हैं।
हटा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विधायक के पुत्र के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रिंसदीप को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक निकाय चुनाव में जीत पर जेडीएस ने कहा- ये गठबंधन सरकार के काम पर जनता की मुहर
भाजपा विधायक उमा देवी के पुत्र ने फेसबुक पर सिंधिया के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए कहा था कि कथित तौर पर कहा था कि यदि सिंधिया हटा आते हैं तो वह उन्हें गोली मार देगा।
सिंह ने कहा कि युवक कांग्रेस के नेता अनुराग वर्धन हजारी ने प्रिंसदीप के खिलाफ भादंवि की सम्बद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद विधायक उमा देवी स्वयं प्रिंसदीप को थाने लेकर आईं और उसे गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें- गोवा: पर्रिकर समेत दो मंत्री अनुपस्थित, कांग्रेस ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे भाजपा और आरएसएस का असली चेहरा जाहिर होता है। गौरतलब है कि सिंधिया, पांच सितम्बर को हटा आने वाले हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने मामले को गंभीर बताते हुए सरकार से सिधिंया की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App